मध्य प्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व संध्या पर युवा मोर्चा ने निकाली जन जागरण वाहन रैली

पहली बार महिलाओं ने की जन जागरण वाहन रैली की अगुवाई
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 अप्रैल के दमोह आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला दमोह द्वारा विशाल जन जागरण वाहन रैली नगर के विभिन्न मार्गो से निकली गई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
वाहन रैली जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए जिला भाजपा कार्यालय में समाप्त हुई। रैली में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, संभाग प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, लोकसभा प्रभारी विनोद यादव, दमोह लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह, लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक सिद्धार्थ मलैया, प्रधानमंत्री कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक भार्गव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, युवा मोर्चा लोकसभा प्रभारी अरुण तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन आदि सम्मिलित हुए। वाहन रैली का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा युवा मोर्चा की जन जागरण वाहन रैली की अगुवाई करना रहा।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को दमोह पधार रहे हैं, प्रधानमंत्री के दमोह आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जन जागरण वाहन रैली का आयोजन किया गया एवं प्रधानमंत्री के आगमन के लिए नगर वासियों एवं युवाओं को आमंत्रित किया। युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के झंडे का वह डंडा है जिस पर भाजपा का परचम लहराने का दारोमदार सदैव रहता है।

Related Articles

Back to top button