धार्मिक

रामलला संग हनुमान की आराधना, हनुमान जन्मोत्सव पर्व मंदिरों में अखंड रामायण पाठ

विशाल वाहन रैली के साथ मंगलवार को होंगे भंडारा के आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर महानगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में श्री हनुमान जन्मोंउत्सव के पावन पर्व पर सभी हनुमान मंदिरों में अखंड रामायण पाठ के साथ श्री हनुमान जन्म उत्सव को लेकर पूरे नगर जिले में केशरिया रंग का नजारा देखने को नजर आ रहा है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोंत्स्व के पावन अवसर पर ज्वालामुखी द्वार स्थित शिव हनुमान मंदिर, कच्चेहरी वाले श्री राम हनुमान मंदिर, सिविल कोर्ट हनुमान मंदिर, बड़ी होली हनुमान मंदिर, नये बस स्टाप पंच मुखी हनुमान मंदिर के साथ खितौला रेल्वे स्टेशन सिहोरा व जबलपुर जिले के रानीताल हनुमान मंदिर, गढ़ा हनुमान मंदिर, सूपाताल हनुमान मंदिर व आधारताल बड़े मंदिर के साथ साथ सभी हनुमान मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन सोमवार की सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया गया है अखंड रामायण पाठ के 24 घंटे के बाद हवन, महाआरती और विशाल हनुमान रैली पूरे जिले व नगर सहित सिहोरा क्षेत्र में हनुमान जन्मोंउत्स्व पर मंगल वार को निकाली जायेगी। साथ ही इन इन मंदिरों में विशाल भंडारे सहित प्रसाद वितरण किया जायेगा।
श्री हनुमान जन्मोंत्स्व को लेकर स्थानीय राम भक्तों सहित सिहोरा नगर श्री हनुमान भक्त सेवक शारदा तिवारी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने सभी भक्तो से निवेदन किया है कि प्रभु श्री राम भक्त हनुमान का प्रसाद पा कर पूर्ण धर्म लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Back to top button