मध्य प्रदेश

संस्था की होनहार छात्रा प्रतीक्षा एवम् पिंकी ने मारी बाजी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सफलता सिर्फ सोचने से नहीं मिलती, सफलता मिलती है अथक प्रयास, दिन रात मेहनत से, इसलिए आप मेहनत करे एक दिन कामयाबी आपको जरूर मिलेगी। उक्त विचार कक्षा 12वीं की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी प्रतिक्षा ठाकुर कला संकाय में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए व्यक्त किए। द्वितीय स्थान पर विज्ञान संकाय से प्रयांस धाकड़ 82.6 प्रतिशत एवं चांदनी धाकड़ ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वही कक्षा दसवीं में कु. पिंकी अहिरवार ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया कु, चंचल धाकड़ ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं कु. अंशिका ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सफलता प्राप्त करने पर मेधावी छात्र छात्राओं को संस्था प्राचार्य अशोक साहू , कुंती सिंह लोधी, डॉ. प्रतिभा बागरे, कुलभूषण जायसवाल, हेमलता पंथी, आशुतोष श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह परमार, कमलेशकुमार अहिरवार, विक्रमसिंह ठाकुर, रवि कुशवाहा, जितेंद्र परिहार, रमाकांत शर्मा, विनीत भार्गव, मोनू साहू, बुद्धि लाल अहिरवार, खुशबू जैन, सोनम लखेरा, आरजू सारस्वत, भारती कुशवाहा, चंचल विश्वकर्मा, आशीष रजक ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button