मध्य प्रदेश
बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान कि मौत
सिलवानी। खेत में सिंचाई की लाइन बदलते समय एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम जुनिया निवासी सुम्मीलाल यादव 50 वर्ष, पिता इमारतलाल यादव, अपने खेत में सिंचाई की लाइन बदल रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया।
तार में करंट होने के कारण सुम्मीलाल यादव गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग से खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर लाइनों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।



