क्राइम

शातिर वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में, दो बाइक बरामद

प्रेमिका को घुमाने के लिए और उपहार देने के लिए चुराता था बाइकें
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एक अजीब किस्म का बाइक चोर पकड़ में आया है जो विशेष कर वैलेंटाइन डे व अन्य मौको पर बाइक चुराकर अपनी प्रेमिका को घुमाता था वह भी एक प्रेमिका नहीं अनेकों प्रेमिकाओं को जिनके लिए वह नई-नई मोटरसाइकिले चुराता था।
‌आपको बता दें कि बेगमगंज राहतगढ़ क्षेत्र का शातिर वाहन चोर फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो बाइक बरामद । पूर्व में भी सैकड़ो वाहन चुराने के 14 मामले हैं दर्ज। बताया जाता है कि हर वैलेंटाइन डे पर माशूका को घुमाने के लिए बाइक चोरी करता था और बाद में बेंच देता था। वह अन्य दिनों में अपनी प्रेमिका को उपहार देने के लिए भी बाइक चुराता था।
सब इंस्पेक्टर केशव शर्मा ने बताया कि शातिर वाहन चोर राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भभूका निवासी जयसिंह राजपूत पिता रणवीर सिंह राजपूत 27 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक चलाते हुए उसके गृह ग्राम में रंगे हाथों पकड़ा है ।
पुलिस ने उसके द्वारा राहतगढ़ में आकाश ठाकुर को बेची गई चोरी की एक और बाइक बरामद की है।
अपने गांव में वह खजुरिया बरामद गढ़ी निवासी प्रेमसिंह लोधी की बाइक चुराने के बाद उसी बाइक से घूम रहा था।
इसके अतिरिक्त भोपाल निवासी रिंकी पुरोहित की बाइक खिरिया तिगड्डे से बाइक चोरी करके राहतगढ़ निवासी आकाश ठाकुर को बेंच दी थी । पुलिस ने चोरी की दोनों बाइक बरामद कर मामला दर्ज किया है ।
उल्लेखनीय है कि शातिर जयसिंह राजपूत पर पूर्व के 14 चोरी के मामले दर्ज है। पिछली बार पकड़े जाने पर उसके द्वारा बेगमगंज तहसील में चोरी की बेंची गई 16 बाइकें बरामद की थी एवं राहतगढ़ तहसील से भी चोरी की बेंची गई 32 बाइकें बरामद की गई थी। जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया था ।
उक्त वारदात के बाद जेल से छूटने के बाद उसने फिर से दोनों बाइकें चोरी की थीं। शातिर चोर जयसिंह राजपूत अब तक डेढ़ सौ से ऊपर बाइकें एवं चार पहिया वाहन चोरी करने की घटना को अंजाम दे चुका है। जिनके 14 मामले उसके ऊपर दर्ज हैं। एक प्रकरण ओर दर्ज होने पर अब 15 प्रकरण उस पर दर्ज हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button