देवरी खंड में सेवाभारती के तीन संस्कार केंद्र खुले

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड देवरी में सेवा भारती द्वारा गरीब और पिछड़े छात्रों को अध्यापन कार्य में सहयोग करने हेतु तीन संस्कार केंद्र खोले गए। आल्हनपुर, संजय नगर, घुआतला इनमें मुख्य रूप से हर केंद्र पर कम से कम 30 छात्र संख्या रहेगीं और अभी कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र छात्राओं को शिक्षण कार्य कराने के लिए जो समाज सेविका दीदियों नें जिम्मेदारी ली है वह इन सभी छात्रों के लिए स्कूल से मिला गृहकार्य होमवर्क करवाएंगी और छात्रों को संस्कार देंगीं व संस्कृति इतिहास के बारे में सामान्य ज्ञान कराएंगी। राजेश भार्गव ने कहा आगे धीरे-धीरे कर इन केंन्द्रों को और भी सुविधा युक्त एवं विकासशील बनाया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा भारती के पदाधिकारीयों में विदिशा विभाग समन्वयक राजेश भार्गव, रायसेन जिलाध्यक्ष दिनेश राजौरिया, जिला सदस्य हीरेंद्र मालवीय नगर अध्यक्ष बरेली भगवान सिंह किरार, देवरी नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, पार्षद प्रतिनिधि अशोक कुमार रघुवंशी, पार्षद रजनी बरकरें, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख लखन पवैया देवरी के खंड कार्यवाह चंद्रशेखर लोधी, गौसेवा प्रमुख राजकुमार कुशवाहा, मंडल कार्यवाह देवेंद्र रघुवंशी, रोहित साहू, स्थानीय मातायें बहने एवं देवरी के तीनों केन्द्रों की शिक्षिकाएं प्रियंका गौंड़, ज्योति कुशवाहा, प्रियंका ठाकुर, आदि के साथ साथ छात्रों के पालक गण एवं छात्र छात्राएं तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।



