पंचायत बम्होरी मानगढ़ में 2015-2022 में निर्माण कार्य हुए भ्रष्टाचार की जाँच मांग

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जिले दमोह अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत जबेरा ग्राम पंचायत बम्होरी मानगढ़ पिछले निर्माण कार्यकाल में ग्राम पंचायत बम्होरी मानगढ़ में वर्ष 2015 से 2022 तक निमार्ण कार्य नहीं हुआ सिर्फ कागजों पर हुये है जिस ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव उपयंत्री भरत जैन थे।कार्यों की जानकारी निम्नानुसार बम्होरी मानगढ़ में 2 श्मशान घाट है दोनों की बाउंड्रीबाल के लिए 2017 में 15-15 लाख की राति स्वीकृत हुई जिसमें से एक ही शमशान घाट में बाउंड्रीबाल बनाई गई एवं एक ही बाउंड्रीवाल की फोटो दोनों कार्यों से लगाई गई। कार्यों के पूर्ण होने की CC क्रमशः 04 जूलाई 2019 एवं 03 सितंबर 2019 को जारी कर दी गई 30 लाख की राशि सरपंच, सचिव व उपयंत्री द्वारा फर्जी तरीके पैसे निकाल लिए गई।(2) सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक स्कूल बम्होरी एवं EGS शाळा बम्होरी दोनों के लिये 2 किचिनसेट जिसमें प्रत्येक की लागत 1 लाख 54 हजार थी जो स्वीकृत हुई जबकि दोनों स्कूल एक ही है घरातल पर एक ही किचिन सेट बनाया गया एवं एक ही फोटो को दोनो कार्यों में अपलोड किया गया इसकी कार्य पूर्णता की जारी कर दी गई एवं पूरी 3 लाख 8 हजार की राशि निकल ली गई। स्थानी पर बनाई है जिसमे प्रत्येक की लगत 14 लाख 98 हजार थी धरातल पर दो ही सड़के बनाई गई एक महज की पूरी राशि 14 लाख 98 हजार गायब करदी गई। बम्होरी मानगढ़ में तीन अलग-अलग जगहों पर ब्लाक लगाये गए जिसमे प्रत्येक की लागत 9 लाख 76 हजार थी जिसमें मात्र अभी वर्तमान में एक ही जगह हाईस्कूल के सामने ब्लाक लगे हुये है वः दी जगह भर कल भी नहीं है कार्य पूर्णता की CC 26 नवंबर 2019 एवं 04 दिसंबर 2019 को जारी कर दी गई। इस प्रकार से 19 लाख 52 हजार की राशि हड़प ली है। जनपद पंचायत जबेरा उपाध्याय सुजान सिंह ने जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा जांच करने की मांग की गई है वर्ष 2015 से 2022 तक सरपंच काल में बहुत कार्य में बड़ा भ्रष्टाचार होना प्रतीत हो रहा है अतः कार्यों की संपूर्ण जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाये।



