क्राइम

बागेश्वर धाम गढ़ा से वायरल वीडियो पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर गुंडागर्दी का आरोप

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई है शालिग्राम गर्ग
फरियादी जीतू तिवारी के द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया शालिग्राम गर्ग नशे में रहता है और कई लोगों के साथ मारपीट कर चुका है
छतरपुर जिले के थाना बमीठा का मामला

रिपोर्टर : मनीष यादव
छतरपुर । जिले के सुप्रसिद्ध स्थल बागेश्वर धाम ग्राम गड़ा में धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर फिर से मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं यह कोई पहला मामला नहीं है इस तरह के कई मामले आजकल बागेश्वर धाम में देखे जा रहे हैं। जिसमें बागेश्वर धाम गढ़ा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग की गुंडई आए दिन हो रही है कहीं पर जमीनों पर अतिक्रमण करने के नाम पर तो कहीं अवैध वसूली तो कहीं गुंडागर्दी जैसे कई आरोप के साथ-साथ कई घटनाएं घटित हो रही है जिस पर जिला प्रशासन ही नहीं स्थानीय प्रशासन भी उतनी गंभीरता नहीं दिखा रहा है बागेश्वर धाम के ग्राम गढ़ा के ब्राह्मण परिवार में एक तिवारी परिवार के ऊपर जानलेवा हमला किया गया जिसमें दो महिलाओं एक युवक और एक बच्चे को गंभीर चोटे आई है। फरियादी मुन्नी तिवारी पति जगत प्रसाद तिवारी उम्र 55 साल निवासी ग्राम गढ़ा थाना बमीठा ने अपने पति जगतप्रसाद तिवारी लड़की रचना मिश्रा नातिन जानवी मिश्रा नाती जय बाबू मिश्रा के साथ थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट किया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि शालिग्राम गर्ग की शिकायत उनके घर पर शिकायत की गई थी कि शालिग्राम को समझा लो वह मेरे लड़के व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देता है मैं अपने घर में जैसे ही वापस आई तभी शालिग्राम कुलदीप ठाकुर व मनजीत घर के बाहर आए और जीतू तिवारी एवं मुझे मां बहनों की गंदी-गंदी गालियां देखकर बोले की गाली देते हुए बोला गया कि बाहर निकालो तुम लोग बहुत नेता बनते हो तब मैं मेरे पति जगत प्रसाद लड़की रचना मिश्रा नातिन जानवी मिश्रा और नाती जय बाबू मिश्रा बाहर निकले हम लोगों के द्वारा हाथ पैर जोड़कर कहा की गलियां ना दो तब शालिग्राम कुलदीप ठाकुर व मनजीत जो हाथ में डंडा लिए थे उनके द्वारा मारपीट की गई जिसमें मेरे पति के सिर में लड़की रचना के हाथ में जानवी के हाथ एवं पीठ में जयबाबू मिश्रा के पेट में चोटे आई फिर कहा गया की आज तुम बच गए आगे फिर देख लूँगा शालिग्राम गर्ग के गुंडो के द्वारा मारपीट होती रही गाली गलौज होती रही और गुंडो के द्वारा घर में घुसकर मारपीट की जा रही थी शालिग्राम गर्ग एवं बागेश्वर धाम के गुंडो की गुंडई इतनी ज्यादा हावी है कि लोग उनके सामने नहीं आते और वह लगातार इस तरह के अपराध करते रहते हैं पुलिस प्रशासन उनके सामने दंडवत रहता है हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन लगातार हो रहे इस तरह की अपराधों पर नियंत्रण कैसे लग पाएगा यह तो समय ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button