आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शुक्रवार 07 जून 2024
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
🌌 दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए ।
शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – ज्यैष्ठ मास
🌘 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – शुक्रवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 04:45 PM तक उपरांत द्वितीया
🖍️ तिथि स्वामी – प्रतिपदा तिथि के देवता हैं अग्नि। इस तिथि में अग्निदेव की पूजा करने से धन और धान्य की प्राप्ति होती है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र म्रृगशीर्षा 07:43 PM तक उपरांत आद्रा
🪐 नक्षत्र स्वामी – मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल होता है।वहीं इसके देवता चंद्रमा हैं।
⚜️ योग – शूल योग 08:04 PM तक, उसके बाद गण्ड योग
⚡ प्रथम करण : बव – 04:44 पी एम तक
✨ द्वितीय करण : बालव – 04:15 ए एम, जून 08 तक कौलव
🔥 गुलिक काल : – शुक्रवार को शुभ गुलिक प्रात: 7:30 से 9:00 तक ।
⚜️ दिशाशूल – शुक्रवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दही में चीनी या मिश्री डालकर उसे खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -दिन – 10:30 से 12:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:14:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:56:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:22 ए एम से 05:23 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:52 ए एम से 12:48 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:39 पी एम से 03:35 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:16 पी एम से 07:36 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 07:18 पी एम से 08:18 पी एम
💧 अमृत काल : 11:07 ए एम से 12:41 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:00 पी एम से 12:40 ए एम, जून 08
🚓 यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
💁🏻 आज का उपाय-करवीर (कनेर) वृक्ष की पूजा करें।
🌳 वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – चंद्रदर्शन/करवीर व्रत, करिदिवस, गंगा दशहरा प्रारम्भ, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, एकता कपूर जन्म दिवस, ऐक्ट्रेस अमृता राव जन्म दिवस, टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति जन्म दिवस, जून बग दिवस, विश्व देखभाल दिवस, राष्ट्रीय डोनट दिवस, राष्ट्रीय चॉकलेट आइसक्रीम दिवस, झंडा दिवस (पेरू)
✍🏼 विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता हैं। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।
🏘️ Vastu tips 🏚️
दक्षिण दिशा में ये गलतियां करने से बचें घर की दक्षिण दिशा में आपको सोने का कमरा नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में शयनकक्ष होने से बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही इस दिशा में आपको कभी भी मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिशा में आपको पितरों की तस्वीर लगा सकते हैं, ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है और जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।
पश्चिम दिशा में ये चीजें रखना शुभ अगर धातु से जुड़ी चीजें जैसे लोहा, तांबा आदि अगर आप घर की पश्चिम दिशा में रखते हैं तो ये आपके लिए काफी शुभफलदायक सिद्ध हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में धातु की चीजें रखने से आपकी किस्मत खुल सकती हैं। इस दिशा में धातु रखने से घर के लोगों के चेहरे पर भी निखार देखने को मिलता है।
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
आज हम यहाँ पर जिस चीज की बात कर रहे हैं वह गुड है, एक ऐसा पदार्थ है जिसके अंदर खनिज, विटामिन, प्रोटीन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, तो चलिए अब जान लेते हैं गुड़ खाने से होने वाले फायदों के बारे में|
आपको बतादें की गुड़ के अंदर कैल्शियम और फास्फोरस काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, यह दोनों तत्व हड्डियों के लिए काफी ज्यादा जरूरी है, यदि आप गुड़ का सेवन करते हैं तो आप की हड्डियां मजबूत हो जाएंगी, ऐसे में यदि आप इस के साथ अदरक खाते हैं तो जोड़ो मैं होने वाले दर्द से आपको छुटकारा मिल जाएगा|
शरीर को मजबूत बनाने के लिए गुड एक अच्छा जरिया है, गुड हमारे शरीर को एक्टिव बनाता है और शरीर में आई कमजोरी को दूर करता है, कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए आप दूध के साथ गुड़ का सेवन करें आपका शरीर ताकतवर और ऊर्जावान बन जाएगा|
यदि आप त्वचा पर निखार और कमजोरी को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप एक कप पानी में 5 ग्राम गुड नींबू का रस, काला तिल मिलाकर सेवन कर लें, आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी और शरीर में आई कमजोरी भी दूर होगी|
गुड खून को साफ करने के लिए कारगर उपाय है यदि आपके चेहरे पर कील मुहांसों की समस्या है तो इससे राहत पाने के लिए आप रात में गुड़ के साथ दूध पिए आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी|
जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए प्रतिदिन गुड खाएं, जोड़ों में होने वाले दर्द से आपको राहत मिलेगी, अधिक थकान और कमजोरी महसूस होने पर आप दूध के साथ गुड खाते हैं तो यह समस्या दूर होती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है|
🍃 आरोग्य संजीवनी ☘️
नीम खाने के क्या लाभ और नुकसान है?
नीम के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, जैसे कि:
स्किन केयर: नीम के पत्तों और तेल का उपयोग त्वचा की समस्याओं जैसे कि एक्जिमा, एक्ने, त्वचा के इंफेक्शन, और खुजली में लाभकारी हो सकता है।
अंगों के लिए सहारा: नीम का उपयोग मसूड़ों की समस्याओं, दाँतों के रोग, और नाक की खुजली में लाभकारी हो सकता है।
पेट संबंधी समस्याएँ: नीम के पत्तों का सेवन पेट संबंधी समस्याओं जैसे कि कब्ज, गैस, और पाचन संबंधी विकारों को कम कर सकता है।
बालों के लिए: नीम का तेल बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है और रूसी, खुजली और बालों के झड़ने को कम कर सकता है।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
जब भगवान् श्री कृष्ण ने सुदामा जी को तीनों लोकों का स्वामी बना दिया तो, सुदामा जी की संपत्ति देखकर यमराज से रहा न गया और यम भगवान् को नियम कानूनों का पाठ पढ़ाने के लिए अपने बहीखाते लेकर द्वारिका पहुंच गये | और भगवान् से कहने लगे कि- अपराध क्षमा करें भगवन लेकिन सत्य तो ये है कि यमपुरी में शायद अब मेरी कोई आवश्यकता नही रह गयी है.
इसलिए में पृथ्वी लोक के प्राणियों के कर्मों का बही खाता आपको सौंपने आया हूँ और इस प्रकार यमराज ने सारे बहीखाते भगवान् के सामने रख दिये. भगवान् मुस्कुराए और बोले यमराज जी आखिर ऐसी क्या बात है जो इतना चिंतित लग रहे हो.यमराज कहने लगे कि प्रभु आपके क्षमा कर देने से अनेक पापी एक तो यमपुरी आते ही नही है वे सीधे ही आपके धाम को चले जाते हैं और.. फिर आपने अभी अभी सुदामा जी को तीनों लोक दान दे दिए हैं सो अब हम कहाँ जाएं.
यमराज भगवान् से कहने लगे कि प्रभु सुदामा जी के प्रारब्ध में तो जीवन भर दरिद्रता ही लिखी हुई थी. लेकिन आपने उन्हें तीनों लोकों की संपत्ति देकर विधि के बनाये हुए विधान को ही बदलकर रख दिया है अब कर्मों की प्रधानता तो लगभग समाप्त ही हो गयी है. भगवान् बोले कि यम तुमने कैसे जाना कि सुदामा के भाग्य में आजीवन दरिद्रता का योग है.
यमराज ने अपना बही खाता खोला तो सुदामा जी के भाग्य वाले स्थान पर देखा तो चकित रह गए. देखते हैं कि जहां ‘श्रीक्षय’ सम्पत्ति का क्षय लिखा हुआ था, वहां स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण ने उन्ही अक्षरों को उलटकर उनके स्थान पर ‘यक्षश्री’ लिख दिया अर्थात कुबेर की संपत्ति,भगवान् बोले कि यमराज जी शायद आपकी जानकारी पूरी नही है.
क्या आप जानते हैं कि सुदामा ने मुझे अपना सर्वस्व अपर्ण कर दिया था तो मैने तो सुदामा के केवल उसी उपकार का प्रतिफल उसे दिया है, यमराज बोले कि भगवान् ऐसी कोन सी सम्पत्ति सुदामा ने आपको अर्पण कर दी उसके पास तो कुछ भी नही
भगवान् बोले कि सुदामा ने अपनी कुल पूंजी के रूप में बड़े ही प्रेम से मुझे चावल अर्पण किये थे जो मैंने और देवी लक्ष्मी ने बड़े प्रेम से खाये थे, और जो मुझे प्रेम से कुछ खिलाता है उसे सम्पूर्ण विश्व को भोजन कराने जितना पुण्य प्राप्त होता है, बस उसी का प्रतिफल सुदामा को मैंने दिया है।
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।
शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक कार्यों में संलग्न रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला भी होता है। ऐसे लोगों को मांस मदिरा काफी पसंद होता है अर्थात ये तामसी भोजन के शौकीन होते हैं। आम तौर पर इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से होती है जिन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता अर्थात बदमाश और ग़लत काम करने वाले लोग।



