प्रयास पर्यावरण संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले की प्रमुख पर्यावरणीय संस्था प्रयास पर्यावरण संस्था की वार्षिक बैठक का आयोजन, श्रीराम मंदिर दरबार परिसर में संस्था के सह संगठक आलोक सोनवलकर प्राचार्य के निवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल द्वारा की गई। बैठक का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉ अनिल चौधरी, नेमकुमार सराफ, पारस कुमार जैन, रमेश व्यास प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। तत्पश्चात संतोष जैन शिक्षक द्वारा सत्र 2023-24 के आय व्यय प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। संस्था के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन महेंद्र खरे द्वारा किया गया। संस्था के संगठक डॉ एल सी जैन ने आगामी वर्ष 2024-25 की कार्य योजना को प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। उपस्थित सदस्य ए एल जैन, संजीव जैन एडवोकेट, आरबी सिंह, प्रमोद बड़कुल, रामसेवक सोनी, महेंद्र जैन शिक्षक, अंतिम जैन, रजनी जैन आदि ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि मानसून के आते ही अनेक स्थानों पर पौधारोपण का ब्रहत्त कार्यक्रम चलाया जायेगा। शाले स्तर पर पालीथीन उन्मूलन जागरूकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत ईको वृक्ष की परिकल्पना के आधार पर पॉलिथिन उन्मूलन के कार्य समाज व बच्चो के सहयोग से किए जाने की बात कही गई। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदीप अग्रवाल द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक का सफल संचालन महेंद्र कुमार जैन (शिक्षक) मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया।



