मध्य प्रदेश

बजरंग दल ने किया इस्लामिक आतंकबाद पुतला दहन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले हिन्दू श्रद्धालुओं पर माता वैष्णों देवी कटरा से शिवखेडी दर्शन को जाते समय 9 जून को इस्लामिक जेहादी पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने घात लगाकर शिव खेडी के निकट बस के ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी कर बस चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की हत्या करदी। जिससे देशभर में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हिन्दू तीर्थ यात्रियों की हत्या के विरुद्ध आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवाद का पुतला फूंका और महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने अपनी आवाज बुलंद करके चेतावनी दी है की आगामी समय में ऐसा आतंक बजरंग दल बर्दास्त नही करेगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से विहिप जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सोनी, जिला कोषाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, जिला संपर्क प्रमुख प्रकाश भोमिया, जिला मंत्री राहुल दुबे, जिला सह मंत्री राहुल तिवारी, जिला संयोजक सौरभ चौरसिया, जिला सह संयोजक अंशुल बहरे, जिला मिलन प्रमुख शुभम शुक्ला, जिला सह सुरक्षा प्रमुख मनीष दुबे, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज मिश्रा, आनंद चतुर्वेदी, अनिकेत मौर्य, शिवम सेन, करण मिश्रा, श्याम रजक, सानू ठाकुर, वीरू साहू, पियूष जैन, संस्कार सोनी, हिमांशु प्यासी, सजीव शर्मा सहित सैकड़ों की सख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button