विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने डीईओ को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राज्य शिक्षक संघ के द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला शिक्षाधिकारी डीडी रजक को सौंपा ।
मप्र राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव सत्येंद्र गौर के नेतृत्व में शिक्षकों ने एक ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी को देकर ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि शिक्षक संवर्ग की विभिन्न मांगों पर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि जिला रायसेन के शिक्षक संवर्ग को 24 वर्ष पूर्ण हो जाने पर दी जाने वाली द्वितीय क्रमोन्नति लाभ आज दिनांक तक नहीं दिया गया है, जबकि अन्य जिलों में क्रमोन्नति का लाभ दिया जा चुका है। इसी प्रकार शिक्षक संवर्ग को सातवें वेतनमान की पांचवी किस्त के एरियर्स की राशि का भुगतान मई महीना में होना था लेकिन बेगमगंज ब्लॉक में अभी तक इस लाभ से शिक्षक संवर्ग वंचित है l
इसी तरह वर्ष 2023 -2024 के 4 प्रतिशत डीए के एरियर्स राशि का भुगतान तीन सामान किस्तों में किया जाना था लेकिन बेगमगंज के अध्यापकों को आज दिनांक तक उसका लाभ नहीं दिया गया जबकि कुछ अध्यापकों को दिया जा चुका है।
संघ के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र गौर ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि अगर हमारी मांगे शीघ्र पूर्ण नहीं होती हैं तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा । इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में सत्येंद्र गौर, लालसाहब अठया, एनके शर्मा, महेश शिल्पी, रामकुमार नायक, मदन, अशोक श्रीधर, प्रकाश गौर, काशीराम अहिरवार, राजेश साहू, वीरेंद्र भार्गव, राजकुमार पाराशर, मनीष रावत सहित करीब तीन दर्जन से अधिक शिक्षक मौजूद थे।
जिला शिक्षाधिकारी डीडी रजक का कहना है कि शिक्षकों की मांगों का निराकरण शासन स्तर पर होना है । उनका ज्ञापन संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है।



