मध्य प्रदेश

सरपंच द्वारा आदिवासी की जमीन पर कब्जे के मामले में नायब तहसीलदार ने मौके पर सुलझाया मसला

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गत दिवस आधा दर्जन आदिवासियों ने शासन द्वारा दी गई पट्टे की भूमि पर पंचायत के सरपंच द्वारा जेसीबी चलाकर उनकी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा के निर्देश पर नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी राजस्व अमले के साथ ग्राम टेकापार खुर्द पहुंचे और सीमांकन उपरांत मामले का निपटारा किया जिससे दोनों ही पक्ष संतुष्ट नजर आए।
आपको बता दें कि टेकापार खुर्द निवासी नारायणपुत्र भगौनी, जानकी पत्नि नन्हेभाई गोड़, गौमती बाई पत्नि रज्जू गोड़ गीताबाई पत्नि गुड्डा गौड़ द्वारा मंगलवार को एसडीएम सौरभ मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर पट्टे की जमीन पर कब्जे की शिकायत करते हुए सरपंच पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया।
मामले की गंभीरता पर भरी दोपहरी में राजस्व अमले के साथ सीमांकन किया और सरपंच द्वारा खोदी गई नाली वगैरह को पुरवा कर आदिवासियों की पट्टे वाली भूमि पर उन्हें पुनः कब्जा दिलाकर मामले का पटाक्षेप कर दिया। शिकायतकर्ता और कब्जा धारी दोनों ही ने सीमांकन पर अपनी सहमति देते हुए
नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी के द्वारा किए गए सीमांकन को स्वीकार करते हुए मामले पर संतुष्टि व्यक्ति की है।
ग्रामीणों ने भी मामले को त्वरित सुलझाने पर राजस्व प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button