मध्य प्रदेश

जेल के समस्त बंदियों व जेल स्टाफ द्वारा योगाभ्यास कराया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला जेल दमोह में जेल अधीक्षक सी.एल. प्रजापति के मार्गदर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला दमोह के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेल के समस्त बंदियों व जेल स्टाफ द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, जेल अधीक्षक सी.एल. प्रजापति, जेल शिक्षक ऋषिकांत शुक्ला, जिला योग समिति के योग प्रशिक्षक कृष्ण कुमार परौहा, जिला योग समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह राजपूत, अनुश्री जैन, सविता बिदौल्या, अतुल सिंघई, महेन्द्र जैन, विनय मोहन मिश्रा, जगदेव सिंह, त्रिलोक सिंह आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में सभी बंदियों व उपस्थित लोगों ने जग कल्याण की कामना के साथ नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया. तत्पश्चात् रजनीश चौरसिया ने बंदियों को योग के महत्व की विस्तृत जानकारी दी. जेल अधीक्षक सी.एल. प्रजापति ने सभी बंदियों व स्टाफ से योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करने के लिए कहा. कार्यक्रम का संचालन कर रहे ऋषिकांत शुक्ला ने योग को व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए अनिवार्य बताया. योग प्रशिक्षक कृष्ण कुमार परौहा व उनकी टीम ने प्रोटोकॉल के अनुसार सभी को योगासन, ध्यान तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया.जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई, कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक सी.एल. प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button