मध्य प्रदेश
पुल निर्माण में ठेकेदार की मनमानी, सर्विस रोड में फंस रहे वाहन

सिलवानी । बम्होरी से देवनगर मार्ग में चल रहे सड़क निर्माण कार्य मे ग्राम गढाघाट के पुलिया निर्माणाधीन है ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को निकालने के लिए साईड से रास्ता दिया गया जिस पर मिट्टी डाली गई है। वारिश का दौर शुरू होते पहली हल्की फुल्की वारिस में ही एक कार फस कर रह गई।
जिससे यह सवाल पैदा होता है कि ग्राम गढाघाट, बोरपानी, बेलगॉव, जैतगढ के ग्रामीणों को आपातकालीन स्थिति जैसे गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी के लिए यदि रायसेन या देवनगर जाना हो तो बम्होरी सिलवानी गैरतगंज से होकर जाना पड़ेगा। यह एक विचारनीय सवाल है ठेकेदार को सर्विस रोड की मरम्मत ठीक से हो, जिससे ग्रामीणों को होने वाली असुविधा समय रहते हुए समाधान किया जा सके।



