पेंशनर्स की बैठक संपन्न, लंबित मांगों पर हुई चर्चा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा कटनी की बैठक संस्कृत महाविद्यालय कटनी में संपन्न हुई।
उल्लेखनीय है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पेंशनर्स आंदोलन समय-समय पर करते चले आ रहे हैं जिनमें उनकी प्रमुख मांगे हैं धारा 49 को समाप्त किया जावे, छठवें वेतन माह का 32 माह एवं सातवें वेतनमान का 27 माह का एरियर्स प्रदान किया जावे। केंद्रीय तिथि से देय डी ए एरियर्स का भुगतान किया जावे । 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का लाभ प्रदान किया जावे, पेंशनर्स को भी चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जावे एवं अर्जित अवकाश नगदीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जावे।
जिला स्तरीय बैठक में प्रांतीय सचिव रामाधार गौतम, रामनरेश त्रिपाठी संभागीय महामंत्री, विद्याधर मिश्र जिला शाखा अध्यक्ष, सीताराम दुबे सचिव एडवोकेट, रामभुवन त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, सुभाष कुमार पटेल तहसील अध्यक्ष सस्लीमनाबाद, लएस राजपूत तहसील अध्यक्ष ढीमरखेड़ा, मथुरा प्रसाद झारिया के साथ ही पुरुषोत्तम गौतम, वासुदेव प्रसाद पांडे, विष्णु प्रसाद हल्दकार, मोहनलाल हल्दकार, बाबूजी पटेल, विजय कुमार जैन, रेवा प्रसाद झारिया, विमला बडगैया, दीनदयाल झरिया ओंकार प्रसाद दुबे उपस्थित रहे ।
बैठक में दिनांक 23 जून 2024 को जबलपुर में होने वाली पेंशनर्स की महासमिति की बैठक में शामिल होने का संकल्प पारित किया गया।



