मध्य प्रदेश

शराब पीते पीते कार में ड्राइवर की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, प्रकरण विवेचना में

रायसेन । एमपी के रायसेन जिले के सांची नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमापार मंदिर के समीप स्थित शराब दुकान से सडक पर कार खडी कर, कार मे शराब पीते कार चालक की हुई मौत । सांची पुलिस को सूचना मिलने मौके पर पहुंची तथा पडताल करते हुए वाहन चालक को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ जांच उपरांत डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी तथा शव अस्पताल के मर्चरी रूम मे रखा गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार MPO9 C2 7309 कार चालक अमित सोनी उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी बाणगंगा, इंदौर निवासी अपने मालिक संदीप कोसे निवासी मुखर्जीनगर इंदौर की कार चलाकर इंदौर से बनारस अपने मालिक एवं उनके परिवार को लेने जा रहा था कि कमापार मंदिर के समीप स्थित सडक पर ही अपनी कार खडी कर शराब दुकान से सुबह साढे आठ बजे शराब लेकर वाहन मे पी रहा था तथा कार मे ही उसकी मौत हो गई काफी देर खडी कार मे शंका होने पर वहां उपस्थित लोगों ने कार चालक को आवाज लगाई परन्तु वह नहीं बोला तब पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाते ही थानाप्रभारी मानसिंह चौधरी प्रधान आरक्षक केदार सिंह रघुवंशी आरक्षक देवेंद्र एवं पुष्पेन्द्र ने मौके पर पहुंचकर काफी देर कार चालक को आवाज देकर कार का गेट खोलने की मशक्कत की जब गेट नहीं खुल तब पुलिस ने कार के गेट को खुलवाया तथा चालक को आवाज देकर उठाने का प्रयास किया जब नही उठा तब पुलिस ने वाहन चालक को अस्पताल पहुंचाया जहाँ जांच उपरांत डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तब शव को मर्चरी रूम मे रखवाया गया एवं मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी विवेचना मे वह इंदौर निवासी निकला तथा पुलिस ने उसके परिवार को भी सूचना दे दी पुलिस ने बताया कि मृतक को जब उठाया गया तो वह नहीं उठा तब उसे अस्पताल पहुंचाया एवं विवेचना शुरू कर दी गई है तथा डाक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया शव को सुरक्षित मर्चरी रूम मे रखवा दिया है तथा उसके परिवार को सूचना दे दी गई थी देर शाम परिवार कै लोग भी पहुंच गए थे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया गया परिजन शव को लेकर इंदौर रवाना हो चुके थे।

Related Articles

Back to top button