शहर में कुत्तों का आतंक फिर बढ़ा, पूर्व पार्षद के बच्चे को किया घायल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के महादेवपुरा निवासी पूर्व पार्षद का पुत्र दुकान पर मंगल का तकिया वाली मस्जिद के पास किराना दुकान पर सामान लेने गया था कि अचानक एक कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर घायल कर दिया वहां पर मौजूद लोगों द्वारा उसे बचाया गया अन्यथा गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम कुशवाहा का 12 वर्षीय पुत्र शरद कुशवाहा किराने का सामान लेने मलंग का तकिया मोहल्ला मस्जिद के पास दुकान पर गया था वहीं पर एक आवारा कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर दिया वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे बचाया गया कुत्ते द्वारा उसकी जान पर गहरे जख्म कर दिए गए हैं जिसका उपचार सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी कुत्तों के द्वारा बच्चों को घायल करने और मवेशियों को जान से मारने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है नगर पालिका प्रशासन द्वारा कुत्तों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने के एक्शन पर पशुओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए एनजीओ द्वारा कार्रवाई करने की धमकी दिए जाने से कुत्ता पकड़ो मुहिम ठंडे बस्ते में चली गई।
गत दिनों शांति समिति की बैठक में रमेश भार्गव द्वारा आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने का मुद्दा उठाया गया था जिसका सभी ने समर्थन किया था।जिसमें यह बात खुलकर सामने आई थी की नगर पालिका जब कार्रवाई करती है तो उसके खिलाफ कोर्ट में जाने की बात एनजीओ द्वारा की जाती है तब पब्लिक का सपोर्ट नहीं मिलता इसलिए कुत्तों के आतंक पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
इस संबंध में सीएमओ कृष्णकांत शर्मा का कहना है कि कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



