मध्य प्रदेश
पुल निर्माण में लगे मजदूर पर गिरा पाइप गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश शासन द्वारा ग्राम बर्री के पास बीना नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है रविवार सुबह करीब दस बजे एक लोहे का पाइप मजदूर के ऊपर गिरने से गंभीर घायल हो गया जिसे साथी मजदूर सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर नितिन तोमर द्वारा उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुल निर्माण के कार्य में ललित पंथी नामक युवक काम कर रहा था सेन्टिंग में लगाया जाने वाला लोहे का पाइप अज्ञात कारण से मजदूर के ऊपर गिर गया जिसके कारण मजदूर ललित पंथी के सिर से खून निकलने लगा हाथ और मुंह में भी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है सूचना मिलते ही ठेकेदार के इंजीनियर कर्मचारी भी सिविल अस्पताल पहुंच गए और घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।



