मध्य प्रदेश
पंखा का करंट लगने से 36 वर्षीय युवक की मौत

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । बमोरी कला थाना, कनेरा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम कपासी में पंखा के करंट लगने से 36 वर्षीय कृपाराम लोधी पिता नारायण दास लोधी निवासी कपासी की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कृपाराम लोधी अपने ही मकान के अलग रूम में रात्रि में सो रहा था पंखा की लाइट लगने से मौत होना बताया गया है, 2 बजे रात्रि को परिजन जब बाथरूम करने उठे तब परिजनों को जानकारी लगी परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पंचनामा नक्शा बनाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में पोस्टमार्टम किया गया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।



