मध्य प्रदेश

राज्य लोकसेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 टीकमगढ़ जिले में शांतिपूर्ण सम्पन्न

प्रथम पाली में 1101 तथा द्वितीय पाली में 1084 अभ्यर्थी परीक्षा में हुये शामिल
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्यसेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 टीकमगढ़ जिले में आज 3 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण आयोजित की गई। टीकमगढ़ जिले में दो पालियों में सम्पन्न हुई, जिसमें 1500 अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 1101 अभ्यर्थी शामिल हुये तथा 399 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही द्वितीय पाली में 1084 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुये तथा 416 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षाओं को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया। जिले में शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल पुराना पोलीटेक्निक स्कूल ढोंगा रोड टीकमगढ़, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल नम्बर-2 ललितपुर रोड टीकमगढ़ तथा शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकण्डरी स्कूल नम्बर-1 ललितपुर रोड टीकमगढ़़ में परीक्षा आयोजित की गई।

Related Articles

Back to top button