मध्य प्रदेश

अजब-गजब: खुद नपा के अधिकारी सड़क के फुटपाथ पर दुकानदारों को बढ़ावा देकर अतिक्रमण करवा रहे

रायसेन । शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा मिलने से एक बार फिर से फोरलेन सड़क संकरी हो गई है।चाट पकोड़ों, पानीपुरी, मन्चूरियन, फल सब्जी विक्रेताओं, खोमचे वालों को अतिक्रमण के नाम पर तहबाजारी शुल्क वसूलकर बाकायदा छोटे व्यापारियों को 20 रुपये की रसीदें थमा रहे नपा कर्मचारी। जबकि शासन स्तर पर तहबाजारी शुल्क वसूलना मना है। ऐसे में नपा के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का खौफ द-गजब। नगर पालिका में इस तरह की गड़बड़ी के और अवैध वसूली के मामले जब तब उजागर होते रहते हैं। लेकिन फिर भी नपा के अधिकारी कर्मचारी अपने बिगड़े ढर्रे को सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं देते। वह चाहते हैं किसी तरह से भी नपा का खाली खजाना एनकेन भराता रहे चाहे जो भी हो।

Related Articles

Back to top button