एक पेड़ माँ के नाम, घर में लगाया नीम का पौधा, कलेक्टर ने दिया पौधे लगाने का संदेश

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर कलेक्टर द्वारा एक पेड़ माँ नाम इस अभियान में शनिवार को संदेश देते हुये बताया कि भारत के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आज घर पर नीम का पौधा रोपित कर उसका नामकरण “गंगा” दिया। इस पौधा को घर पर ऐसे स्थान पर लगाया है, जहां रोज़ आते-जाते उसकी देख – रेख करी जा सके।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सभी जिला वासियो से इस संदेश के माध्यम से आग्रह करते हुये कहाँ कि सुधीजन से आग्रह है कि वह भी एक स्वस्थ पौधा अपने घर, दफ्तर, खेत या अपने ऐसे नज़दीकी स्थान पर लगायें, जिससे की उसकी देखभाल आसानी से सुनिश्चित हो सके और पौधा लगाकर उसका नामकरण अपनी माँ के नाम से करें!जिससे प्रकृति सुन्दर एवं हरि भरी नजर तो आयेगी! वहीं पर्यावरण स्वच्छ ता से भरा होगा! सभी लोग एक पौधा माँ के नाम जरूर लगाये।



