दयोदय गौशाला में वृहद पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज-सुल्तानगंज मार्ग पर स्थित दयोदय गौशाला सलैया में आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्य मुनि प्रमाण सागर महाराज के निर्देशानुसार एसडीएम सौरभ मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं तहसीलदार एसआर देशमुख के विशेष आतिथ्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आव्हान एक पेड़ मां के नाम पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर भक्तांबर पाठ के साथ प्रारंभ हुआ ।
इसके पश्चात गौ शाला समिति की ओर से अतिथियों के सम्मान के बाद 2500 गौवंश वाली जिले की सबसे बड़ी गौ -शाला में सेवा में लगे 14 सेवादारों को संचालक अभिषेक जैन की ओर से एक -एक रेनकोर्ट एवं जैन महिला मंडल की ओर से एक -एक टिफिन व छाता दिया गया। जिन्हें एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा देते हुए सम्मानित कर पुरुस्कृत किया गया ।
गोशाला संचालक अभिषेक जैन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के फल एवं छायादार एक हजार पौधों की व्यवस्था की गई थी । जिन्हें एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एसआर देशमुख, पूर्व नपाध्यक्ष शिखरचंद जैन, प्रदीप जैन पीएस सहित अन्य समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, नगर के जैन समाज एवं जैन समाज महिला मंडल के द्वारा गौ -शाला परिसर में आज डेढ़ सौ पौधों को रोपित किया गया। शेष पौधों का रोपण प्रतिदिन किया जाएगा।



