पौधों का संरक्षण करने ग्राम पंचायत पतलोनी में द्वतीय चरण में किया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के तेन्दूखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पतलोनी में जिला जनपद सीईओ के आदेश अनुसार पतलोनी ग्राम में 1800 पौधे रोपे गए हैं। पतलोनी ग्राम के पंचायत भवन मार्ग में एव शान्ति धाम सहित कई जगह में पौधों को रोपा गया है ग्राम पंचायत सरपंच तिज्जाबाई ने बताया पंचायत द्वारा पूरे साल इन पौधों की देखरेख के इंतजाम किये जायेंगे।पौधों के संरक्षण के लिए लगभग 5 फीट ऊंचाई की जालियां भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही इनकी देखभाल के लिए पंचायत के श्रमिकों से ही काम करवाया गया है। पौधों के लिए पानी सींचने के लिए पंचायत द्वारा टेंकर की व्यवस्था की गई हैै। समय-समय पर इनके आसपास साफ-सफाई करवाई जायेगी। जिससे इनका संरक्षण संभव हो सके। जिससे इनका संरक्षण संभव हो सके। वही एसडीओ ए के राज ने कहा कि ग्राम पंचायत पतलोनी में जो पौधारोपण कार्य किया गया है।सभी पौधे जीवत रखने का भी लक्ष्य लिया गया है।जो जहां जहाँ पौधे रोपे जा रहे हैं।उनकी देखभाल व जीवित रहने की जिम्मेदारी भी ली जा रही है।पौधों को अधिक से अधिक मात्रा में लगा को ग्राम वासियो को जागरूक किया गया है।उपयंत्री भरत जैन ने भी पौधों को रोपने के अलावा कई उपाय बताए ओर पौधा कैसे जीवित रहेगा तरीका भी बताया गया है। और कहा गया है कि पौधा लगाने से बस नही होता बल्कि उसकी देखभाल करनी चाहिए और पानी से सिंचाई करनी चाहिए। लगातार हम पौधों की जांच करेंगे।वही तेजगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष भारत सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री श्री डा मोहन यादव ने पूरे मध्यप्रदेश में 5 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य लिया है उसी के तहत तेन्दूखेड़ा जनपद के ग्राम पंचायत पतलोनी में सरपंच प्रतिनिधि बेड़ी सिंह सदर ने ग्राम पंचायत को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया है और 1800 पौधों को रोपा गया है।जिनको जीवित रखने की जिम्मेदारी भी बेड़ी सिंह सदर ने ली है। वही सरपंच प्रतिनिधि बेड़ी सिंह सदर ने बताया कि हम लगातार पौधों को लगाने के बाद रखरखाव करंगे ओर पूरी जिम्मेदारी के साथ पौधों को जीवित रखने की कोशिश करेंगे इस कार्यक्रम में एस डी ओ एच के राज भरत जैन उपयंत्री, सरपंच तिज्जा बाई, सरपंच प्रतिनिधि बेड़ीसिंह सदर, भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतसिंह, हरि सींग यादव तेजगढ़ जनपद सदस्य, पंडित राजू दुबे, पहारी सिंह पूर्व सरपंच, ऋषि दीक्षित, बेड़ी सिंह सदर, प्रेमसिंह, सचिब मिठ्ठू सींग, जीआरएस नरेन्द्र सिंह सहित जल निगम व आजीविका मिशन के पदाधिकारियों व कर्मचारी व ग्राम की महिलाओ ने भी पौधरोपण किया ग्राम के गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।



