पर्यावरणमध्य प्रदेश
जनपद शिक्षा केंद्र में किया गया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एक पेड़ मॉ के नाम योजना अंतर्गत जनपद शिक्षा केन्द्र में पौधारोपण किया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एस.आर. देशमुख, नायव तहसीलदार महेन्द्रसिंह राजपूत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक अर्जुनसिंह सिंसौदिया, कस्बा पटवारी अंकुर दुबे, बीएसी, एवं सीएसी समस्त कार्यालयीन स्टाफ सहित उपस्थित रहे। एवं पौधारोपण उपरांत माई लाइफ एप्प पर फोटोग्राफ भी अपलोड किए गए। पौधारोपण कार्यक्रम उपरांत अनुविभागीय अधिकारी द्वारा रोपित किए हुए, पौधो कि सुरक्षा हेतु सभी को निर्देशित किया गया । साथ ही सभी को शपथ दिलाई गई कि सभी अपने लगाए हुए पौधे की पूर्ण देखभाल करेंगे।



