मध्य प्रदेश

कार बिजली के खंभे से टकराई, मची अफरा तफरी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। निकटवर्ती ग्राम माला में एक युवक द्वारा नशे की हालत में कार चलाते हुए विद्युत डीपी के पास बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी जिससे खंबा जीप पर ही आड़ा हो गया यह तो अच्छा रहा की बिजली के तार कार पर नहीं गिरे अन्यथा अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। यदि कार खंभे के पास लगी डीपी से टकराती तो गंभीर घटना संभव थी। जैसे ही कार खंभे से टकराई तार टूट कर गिरे लोगों में भगदड़ मच गई यह तो अच्छा रहा कोई भी तारों की चपेट में नहीं आ पाया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम माला निवासी रामजी कुशवाहा जिसके पास वाहन चलाने का लाइसेंस भी नहीं है उसके द्वारा नशे की हालत में उक्त घटना को अंजाम दिया गया सूचना पर बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गिरे हुए खंभे को सुधारने के काम में जुट गए हैं। और संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई प्रस्तावित की है।

Related Articles

Back to top button