कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान के पौधे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले की तेंदूखेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत मगदूपुरा यह पंचायत विकास से काफी दूर है। ग्रामवासियों का कहना है कि शासन हर स्तर से मदद करती है लेकिन ग्राम पंचायत में पदस्थ कर्मचारियों की वजह से विकास ही फाइलों तक सीमित रहता है इसलिए ग्राम पंचायत के ग्राम वासियों ने अब परेशान होकर रोड पर रोपा लगाने को तैयार, किसानों का कहना है कि जब कीचड़ मचा ही है निकालने के लिए जगह ही नहीं तो क्यों ना हम धान की रोपाई करें तो फसल तो मिलेगी कम से कम मजबूरी इतनी ज्यादा है कि चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ है ग्राम पंचायत मगदूपुरा में कोई भी रास्ता सही नहीं है। इस संबंध में ग्राम वासियों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक एवं सीईओ शिकायत अब ग्राम वासी मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर से विनम्र निवेदन करते हैं के ग्राम मगदूपुरा का औपचारिक निरीक्षण कर ग्राम मगदूरा 276 पीएम आवास स्वीकृत थे ग्राम के कर्मचारियों ने बिना जानकारी के 5 एकड़ से अधिक खेती चढ़ाकर आवास निरस्त कर दिऐ। गरीब परेशान ग्राम वासियों ने बताया कि यह कीचड़ मच रही है जो इसके 2 साल पहले यहां सीसी रोड का निर्माण हुआ था पंचायत के पदाधिकारी ने नाली बनाने के लिए 20 लाख से निर्मित रोड को तोड़ दिया और फिर मिटटी डलवा दी अब कीचड़ में तब्दील है मिट्टी पंचायत में पदाधिकारी से काफी परेशानी, ग्राम वासी कलेक्टर महोदय से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं।



