कृषिमध्य प्रदेश

ब्लैक लिस्ट गोदाम को बनाया फिर खरीदी केंद्र 136 वेयर हाउस का मामला

पिछली मूंग खरीदी होने पर 115 किसानों के नाम पोर्टल से डिलीट कर दिये गये थे
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले के मझोली ग्रामीण क्षेत्र में विगत वर्ष हुई मूंग की खरीदी में जिन किसानों के नाम पोर्टल से डिलीट कर दिये गये थे! और उसी वेयर हाउस को पुनः खरीदी केंद्र बना दिया गया!
क्या था पूरा मामला – मझोली के श्रीजी वेयर हाउस में विगत वर्ष हुई मूंग की खरीदी में गोदाम से पिछले वर्ष 115 किसानो की मूंग खरीदी डिलीट की गई थी, उसी गोदाम को फिर बना दिया खरीदी केंद्र। स्थानीय किसानों ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2024 25 में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की जाना है! यह सहकारी समिति खण्ड की खरीदी श्रीजी वेयरहाउस केंद्र बनखेड़ी मझौली में स्थित है! जबकि उस गोदाम में पिछले वर्ष मूंग खरीदी की गई थी वहां पर समिति प्रभारी रत्नेश भट्ट के द्वारा लगभग 115 किसानो की खरीदी डिलीट की गई थी ! खरीदी गईं मूंग की अनुमानित मात्रा 3200 कुंटल रहीं! लेकिन शासन प्रशासन की मिलीभगत से उसी गोदाम में मूंग खरीदी का सेंटर पुन: बना दिया गया! देखा जाये तो यहाँ सहकारिता विस्तारक अधिकारी योगेश दुबे और कृषि विस्तारक अधिकारी द्वारा जाँच की गई थी! जिसमे – 20275 कुंटल मूंग की खरीदी शासन के पोर्टल मै दर्ज की गई थी लगभग – 17000 हजार कुंटल मूंग का भुगतान भी किया गया था! एवं गोदाम क्रमांक 136 में हुई खरीद पर किसानों के नाम पोर्टल से डिलीट कर दिये गये थे! इस बात की जानकारी जैसे ही जिला अधिकारियो को लगीं उन्होंने इसकी जांच कराई और पंचनामा बनाकर उच्च अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी गईं! पिछले वर्ष हुई खरीद में इन गोदाम को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था! जिसे पुनः खरीद केंद्र बनाया गया है जिससे क्षेत्रीय में खाद अधिकारी एवं जांच अधिकारियो पर मेल जोल होने का प्रश्न चिन्ह लग रहा है! अब क्षेत्रीय किसान यहाँ अपनी उपज को लाने ले जाने में विचिलित है! अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस ओर क्या कार्यवाही करता है ?

Related Articles

Back to top button