मध्य प्रदेश

तेंदूखेड़ा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तहत 1971 जोड़ों विवाह निकाह संपन्न

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की अभिनव पहल है: संस्कृति राज्यमंत्री लोधी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । विवाह के बाद दो परिवार का जुड़ना, बल्कि लड़का उस गांव का दामाद बनता है तो पूरा गांव कहता है कि हमारे गांव का बेटा है, बेटी है, यह भारतीय संस्कार और भारतीय प्राचीन संस्कृति है। सनातन धर्म में गर्भ में आने के साथ व्यक्ति के साथ 16 संस्कारों के जुड़ने का हमारी भारतीय संस्कृति में उल्लेख है, एक तरह से संस्कारों के इस क्रम में विवाह संस्कार भी एक हिस्सा है, विवाह जब होता है, तो केवल एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति का मिलन नहीं होता है, वह अपनत्व का भाव जागृत करते हुए एक नए जीवन की शुरुआत होती है। सामूहिक विवाह पवित्रता पूर्ण काम भी है। यह बात आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली इंदौर से जुड़कर तेन्दूखेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत संपन्न हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कही। इस अवसर पर संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा खासतौर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा सामूहिक विवाह की पद्धति में सरकार की ओर से जो मदद की जा रही है उन सारे के सारे मित्रों को मैं धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री जी ने संदेश दिया की व्यर्थ के खर्चे से हम बचें और शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत जो लाभ मिलता है उसको लेकर शादी करें, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा यह बहुत बड़ा आयोजन है 1971 जोड़ों के विवाह संपन्न कराये जा रहे हैं। उन्होंने वर-वधुओं को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने की बधाई और शुभकामनायें दी।राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा बड़ी ही प्रसन्नता का विषय है कि आज जबेरा विधानसभा में प्रदेश का सबसे बड़ा मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया है, इसमें 1971 जोड़ों के विवाह संपन्न कराए गए हैं। यह प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन होने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की अभिनव पहल है, जिसमें हम गरीब बेटियों को 49 हजार रुपये का चेक भी दे रहे हैं, जो निश्चित रूप से उनके परिवार के लिए संबल प्रदान करने का काम करेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया है जिसके तहत सभी वर-वधुओं को एक-एक फलदार पौधा भी दिया गया है, जो बड़े होकर फल देगें, साथ में एक साड़ी और वैनिटी बॉक्स का वितरण भी किया गया है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए हैं, पधारे हुए सभी लोगों का राज्यमंत्री लोधी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा मुख्य रूप से कन्यादान में वर-वधु के चरण पखारना हमारी भारतीय परंपरा है, जिसे पालन किया है, सपत्नीक हम लोगों ने वर-वधुओं के चरण पखारने का काम भी किया है। निश्चित रूप से यह हमारी संस्कृति को आगे ले जाने का काम करेगा।उन्होंने कहा बड़े ही दिव्य और भव्य आयोजन प्रदेश सरकार निरंतर करती आ रही हैं, पिछले वर्ष दो बड़े विवाह सम्मेलन जबेरा विधानसभा में आयोजित किए गए थे, एक बड़ा विवाह सम्मेलन नोहटा में आयोजित किया गया था, जिसमें 726 जोड़ों के विवाह करवाए थे, दूसरा बड़ा विवाह सम्मेलन तेंदूखेड़ा में पिछले वर्ष आयोजित हुआ था जिसमें हमने 866 जोड़ों के विवाह करवाए थे। निश्चित रूप से यह जो आज का आयोजन है वह इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला आयोजन है, जिसमें 1971 बेटा और बेटियों के विवाह करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार निरंतर महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है, सरकार ने तय किया है कि जब घर में बेटी पैदा होती है तो उस बेटी को लाडली लक्ष्मी बना देते हैं। पहले सरकार 1 लाख 18 हजार रूपये दिया करती थी अब सरकार ने तय किया है जब बिटिया 21 साल की होगी तो 2 लाख रूपये की राशि सरकार बेटी को देगी। बेटी के विवाह की चिंता भी माता-पिता को नहीं करने देंगे, क्योंकि गरीब आदमी के पास इतने संसाधन नहीं होते है की अपनी बिटिया का विवाह अच्छे से कर सके, इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत तय किया है कि हम अपनी बेटियों के विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत करवाएंगे जिसमें 49 हजार रूपये का चेक देने का काम सरकार कर रही है। राज्यमंत्री लोधी ने कहा अक्सर बहने कहा करती थी कि आपने बेटियों की चिंता तो बहुत की लेकिन बहनों की चिंता नहीं की इसलिए सरकार ने लाडली बहना योजना बनाई, जिसमें तय किया गया कि हर बहन के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि डालने का काम सरकार कर रही है। हमारी सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की जनता को एक परिवार मानने का काम कर रही हैं राज्यमंत्री लोधी ने कहा जहां 50 हजार लोग एकत्रित होते हैं ऐसे आयोजनों को संभालना ही बहुत बड़ी बात होती है। यदि किसी के सम्मान में कोई कमी रह गई हो, यदि व्यवस्था में कोई कमी रही गई हो तो मैं इस मंच के माध्यम से आप सभी से क्षमा चाहता हूं।प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा जैसा हम जानते हैं कि मध्य प्रदेश की सरकार जन कल्याण के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसलिए मध्य प्रदेश सबसे अग्रणी राज्य भी है। उन्होंने कहा गरीब कन्याओं की शादी करना सरकार का काम ही नहीं जिम्मेदारी भी है, कोई भी बहन-बेटी ऐसी ना रहे जिसके हाथ पीले ना हो, धनराशि के कारण कोई रुक ना जाए। मध्य प्रदेश सरकार ने आप सभी के लिए योजना चलाई है और आज मैं यहां सभी का उत्साह देख रहा हूं, लोगों में जो उत्साह है, वह देखने लायक है। उन्होंने कहा राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और सभी कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है, इसके लिये सभी को और वर-वधुओ को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने, जब उन्होंने अपना पदभार संभाला तो सबसे पहले काम उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देना शुरू किया, 3 करोड़ लोगों को आवास देने का काम मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार कर रही है और अब 3 करोड़ नए आवास लोगों को भारत देश में दिए जाएंगे। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को साधूवाद देता हूं। उन्होंने कहा आपका स्नेह और आशीर्वाद मिले, हम सब पूरी प्रबल इच्छा शक्ति से, ईमानदारी से दोनों हाथ फैलाए आपकी सेवा करने के लिए खड़े हुए हैं उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में जबेरा विधानसभा के अंतर्गत मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ है। एक पंडाल के नीचे शादियां और निकाह दोनों संपन्न हुए हैं कुल 1971 विवाह यहां से संपन्न हुए हैं। जैसा कि मुख्यमंत्री जी ने संदेश दिया है की व्यर्थ के खर्चे से हम बचें और शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत जो लाभ मिलता है उसको लेकर शादी करें। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी और जिला प्रशासन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी।पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा मध्य प्रदेश सरकार कन्याओं के विवाह के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। अब गरीब कन्याओं के विवाह के लिए उनके माता-पिता सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से चिंता मुक्त हो गये हैं। अब गरीब भी अपनी बेटी का विवाह शान से कर रहा है। ऐसे विवाह आयोजनों में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर सभी अधिकारी उपस्थित होते हैं, यह सबके लिए एक गौरव का क्षण होता है। जयंत मलैया ने तेंदूखेड़ा में इस भव्य आयोजन के लिए इतनी बड़ी संख्या में संपन्न हुये विवाह के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी को शुभकामनाएं और बधाई दी साथ ही उन्होंने नव दंपतियों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय विशनोई ने कहा मैं राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं, यह छोटा काम नहीं, बहुत बड़ा काम है, महीनों से तैयारी चलती है, सैकड़ो साथियों का साथ लगता है, तब ऐसे आयोजन सफल हो पाते हैं। उन्होंने कहा आप मेरे से ज्यादा सौभाग्यशाली है। यह सौभाग्य आपको इसलिए मिला है कि आपने सरकार बनाई है। सरकार ने बेटियों की चिंता कर उन्हें लाडली लक्ष्मी बनाया, उन्हें लाडली बहना बनाया, उनकी शादी के लिए कन्यादान की योजना बनाई, एक के बाद एक योजना बनाई है। आपका यह सौभाग्य है, यह सफल रहे यही आशीर्वाद आप सभी को देता हूं।मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल, सांसद राहुल सिंह, पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक दमोह जयंत मलैया, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं को प्रोत्साहन राशि के चैक, पौधा सहित उपहार सामग्री का वितरण किया। इस दौरान राज्यमंत्री लोधी ने सपत्नीक वर-वधु का कन्यादान भी किया तथा पुष्प वर्षा कर वर-वधुओं का सम्मान किया। उन्होंने वर-वधुओं के साथ फोटो शेसन कराया। मंत्री लोधी ने कहा पेड़ दे रहे है लगाना जरूर इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नवदम्पत्तियों को संकल्प दिलाते हुये कहा कि आप सभी को यहां एक पौधा दिया जा रहा है, घर जाये इसे जरूर लगाये और इसकी रक्षा सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने का आवाहन किया है, आप सभी इस संकल्प के साथ यहां से जाये और पौधा जरूर लगाये।

Related Articles

Back to top button