एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत एंटी कमेटी एवं विद्यालय संघ ने किया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया एवं शासकीय प्राथमिक शाला बनगांव के तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत पुरैना तालाब बनगांव के समीप पौधारोपण किया गया।
एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के दमोह जिला सदस्य शुभम खम्परिया ने बताया कि हमारे समाज और भविष्य की पीढ़ियों के लिए वृक्षों का बहुत ही अत्यधिक महत्व है पौधारोपण के साथ साथ हम सभी को पौधो की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाना चाहिए, पौधारोपण करने से हमारा पर्यावरण तो साफ शुद्ध रहता ही है साथ साथ जीवन को संतुलित और स्वस्थ भी बनाएं रखता है, शासकीय प्राथमिक शाला बनगांव के प्रधानाचार्य केएल प्रजापति ने बताया की हम सभी का कर्तव्य की कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं एवं उसकी देखभाल करें, वृक्ष हमारे जीवन का आधार है, इस दौरान आकाश खम्परिया, विपिन श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सेन, दिन्नु,पप्पू मौजूद रहे।



