मध्य प्रदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में महा पुरुषों की जयंती मनाई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरस्वती सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम में देश के सच्चे सपूतों में सरदार भगत सिंह और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य शिवराजसिंह जी चौहान के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती जी की वंदना की गई ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य शिवराजसिंह ने लोकमान्य बालगंगाधर तिलक एवं सरदार भगतसिंह की विशेषताएं बताते हुए कहाकि अपने देश को कैसे आजाद कराने में क्या भूमिका रही ।
हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए देश एवं समाज के लिए सशक्त बनना होगा ।
इस अवसर पर विद्यालय के कई भैया बहनों के द्वारा शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया । कक्षा एकादशी के भैया अर्पित कारोलिया के द्वारा भगतसिंह जी के नारों का उद्बोधन कराया गया ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के विद्यार्थियों सहित समस्त आचार्य दीदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button