मध्य प्रदेशहेल्थ

उल्टी दस्त होने से युवा की मौत, गांव के अन्य लोगों का उपचार जारी

ग्राम पंचायत फनवानी के खम्हरिया गांव में बढ़ रहे हैं मरीज
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में एक बार फिर से उल्टी दस्त का मामला सामने आया है जिसमें एक मौत और लोगों को बीमार होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम पंचायत फनवानी खम्हरिया गांव में दो दिनों से लगातार बढ़ते उल्टी दस्त होने से जहा खम्हरिया गांव के एक दर्जन से अधिक लोग उल्टी दस्त होने से अपना ईलाज कराने भर्ती हैं वही एक नवयुवक को उल्टी दस्त होने से मौत हो गई थी।
ग्राम खम्हारिया निवासी अंकुर पिता शंभू प्रसाद उम्र 21वर्षीय नव युवक को मंगलवार को दोपहर उल्टी दस्त होने पर उसे गांव में ईलाज कराने ले जाया गया। लेकिन फिर उसकी तबियत अधिक बिगडते देख उसे सिहोरा लाया और उसे जबलपुर निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुचा कर जब डॉक्टर ने उसे देखा जांच की तो उसकी सांसे थम चुकी थी। गांव में लगातार उल्टी दस्त से एक दर्जन से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं वही कुछ लोगों बुधवार सुबह सिहोरा अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जिनका उपचार जारी है।
गांव के ये लोग डायरिया, उल्टी दस्त से हैं पीड़ित – गांव खम्हरिया पंचायत फनवानी में तीन दिन से लगातार उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। गांव की कमला बाई पति स्व: भूरालाल पटेल उम्र 75 वर्ष, पुष्पा पिता सुखलाल पटेल उम्र 13 वर्ष, रूबी पति संदीप पटेल उम्र 30 वर्ष, अंजलीबाई पति मटरुलाल पटेल उम्र 42 वर्ष के साथ गांव की आराध्या उम्र 8 वर्ष, कुमारी प्रांची पटेल उम्र 12वर्ष की उल्टी दस्त होने पर ईलाज जारी है। वही मजदूरी करने आए दूसरे गांव से गांव खम्हरिया में समीर पिता मुकेश कोल उम्र 17 वर्ष को फनवानी निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। साथ ही अंजली बाई सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती हैं ईलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button