बिजली बिल के बड़े बकायादारों के नाम किए सार्वजनिक

वसूली को लेकर सख्त हुआ विभाग
सिलवानी । मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अब लंबे समय से बिजली कंपनी को बकाया बिलों का भुगतान नहीं कर रहे बड़े बकायादारो से सख्ती से वसूली करने के लिए व्यापक स्तर कार्यवाही करना प्रारंभ कर दी। 50 हजार से ज्यादा राशि बकाया वाले उपभोक्ताओं के नाम फलेक्स बनाकर कार्यालय के बाहर चस्पा किय गया। इसके बाद बड़े बड़े र्होडिंग बनाकर सार्वजनिक चैराहे पर भी चस्पा किए जाएंगे।
विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री भूरेलाल शाक्य ने बताया कि वितरण केन्द्र अंतर्गत 50 हजार से अधिक बकायादार 119 उपभोक्ताओं पर जून माह तक 94 लाख रुपए बकाया है। जिसमें शहरीय क्षेत्र के 25 उपभोक्ता से 19 लाख 81 हजार वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 94 उपभोक्ताओं से 74 लाख 95 हजार बकाया है। जिनमें जून माह के 25 बड़े बकायादारों के नाम की सूची जारी है। इन बिजली उपभोक्ताओं पर पिछले महीनों से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। बकाया वसूली हेतु विद्युत अधिनियम के तहत अन्य कार्यवाही की जाएगी।



