गांव के बेटे ने जिले का किया नाम रोशन, राज्यपाल ने किया सम्मानित

संकल्प प्रतिभा सम्मान समारोह का भोपाल में हुआ आयोजन
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़। जिले की लिधौरा तहसील अन्तर्गत आने वाले गांव वीरपुरा के रहने वाले सूरज भान ने टीकमगढ़ जिले के साथ छोटे से गांव वीरपुरा का नाम रोशन किया है। सूरज भान ने प्राथमिक शिक्षा गांव में रहकर पूरी कि आगे कि शिक्षा सुख सुविधाओ के आभाव में रहकर कड़ी मेहनत की दम पर पहले ही प्रयास में सूरज भान का एमपीपीएससी परीक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने पर महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के द्वारा सम्मानित किया गया। रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सम्मान प्रतिभा समारोह का आयोजन किया गया। संकल्प परिवार के द्वारा सम्मान समारोह में प्रदेश के 54 प्रतिभावी अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। कार्यक्रम में समूचे मध्यप्रदेश के एमपीपीएससी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थी उपस्थित रहे।



