लगातार बारिश से कच्चे मकान गिरने का सिलसिला जारी, बढ़ रही आम नागरिक की समस्याएं, घटना में एक महिला मौत

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से जिला एवम् ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बहुत खराब हैं एक ओर जहां बारिश का वर्षा का पानी लोगों के घरों में भर रहा हैं। वही दूसरी ओर कच्चे मकानो की स्थिति खराब हो रही हैं।
बीती रात अधिक वर्षा के कारण जहा दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई हैं। वही बढ़ती हुई कच्चे मकान की घटनाएं सामने आती जा रही हैं।
ग्राम पंचायत तलाड़ के वार्ड क्रमांक 2 स्थित तुलसाबाई पति प्रकाश उर्फ बल्ला बर्मन उम्र 50 वर्षीय गरीब महिला के घर में बारिश का पानी भर जाने से पूरी रात परिवार परेशान होता रहा। सुबह होते होते गिरने की कगार पर हैं कच्चा मकान।
ग्राम पंचायत सरपंच विनीता पति मुकेश श्रीवास ने बताया कि रविवार की सुबह सुबह मेरे पास जानकारी आई हैं ग्राम पंचायत तलाड वार्ड क्रमांक दो निवासी तुलसा बाई पति प्रकाश बर्मन का मकान तेज बारिश होने के कारण पानी घर के अंदर भर गया है साथी ही मकान गिरने की स्थिति में हैं। पीड़ित परिवार की दो बेटियां हैं भी हैं इनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हैं। वही दो दिन पहले ही वार्ड क्रमांक 2 में ही बैजंयती बाई उम्र 75 वर्षीय महिला की दीवार बारिश में गिर गई थीं। इन सभी लोगों को बारिश की स्थिति में आंगनबाड़ी में रहने के लिए प्रयास किया जा रहा हैं।
जबलपुर में दीवार गिरने से मृत महिला के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे मंत्री राकेश सिंह
बीती रात हुई घटना को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह रविवार को चौधरी मोहल्ला गढ़ा पुरवा निवासी स्व:श्रीमती कृष्णा बाई शर्मा के निवास पहुँचकर शोक संवेदनायें व्यक्त की । बीती रात साठ वर्षीय कृष्णा शर्मा की कल देर रात घर की दीवार ढह जाने से मृत्यु हो गई थी । लोक निर्माण मंत्री ने असामयिक निधन पर परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाँढस बंधाया । साथ ही उन्होंने परिजनों को शासन की ओर से चार लाख रुपये की राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।




