मध्य प्रदेशराजनीति

भ्रष्टाचार के विकास में जलमग्न हुआ कटनी शहर : कांग्रेस

आपदा प्रबंधन में कटनी नगर निगम असफल
अर्ध रात्रि को कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से सहायता की गुहार लगाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहर में लगातार हो रही बारिश से पूरा कटनी शहर जालमग्न होता दिखा गत रात्रि लगातार बारिश होने से कटनी के हृदय स्थल पर स्थित सागर पुलिया अंडर ब्रिज, मंगल नगर, गायत्री नगर अंडर ब्रिज, कटनी नदी पर बने कलवारा ब्रिज में पानी भर गया तो वही सत्यनारायण मंदिर के सामने व साईं पुरम कॉलोनी, दुबे कॉलोनी, वेंकट वार्ड शंभू टॉकीज के आगे फॉरेस्टर वार्ड बरगवां क्षेत्र सहित कई वार्डों में नागरिकों के घर में पानी घुस गया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि बारिश के दिनों में आपदा प्रबंधन की नगर निगम की तैयारी कागजी एवं खोखली असफल साबित हुई भ्रष्टाचार के विकास में जलमग्न हुआ कटनी रात्रि में अति वर्षा होने के बावजूद बारिश में सहायता के लिए नगर निगम में पूर्व से तैनात कोई अमला नहीं दिखा ।
जोरदार बारिश होने के बाद रात्रि में नागरिकों ने हल्ला मचाया व देर रात कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने नागरिकों के घर में पानी घुसने की मुख्यमंत्री निवास पर नगरी प्रशासन की शिकायत दर्ज कराई तब जाकर सुबह प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित क्षेत्र का दौरा करने निकले।

Related Articles

Back to top button