क्राइममध्य प्रदेश

घायल को 7 घंटे बाद मिली 108 एम्बुलेंस, हॉस्पिटल में तड़पता रहा मरीज

सिलवानी। प्रदेश सरकार 108 एम्बुलेंस सेवा के बुरे हाल है, एक आदिवासी युवक 7 घंटे से अधिक दर्द से कहारता रहा, और रात्रि 2:30 बजे से फोन लगाने पर दूसरे दिन सुबह 9:35 बजे 108 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध हो पाई।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिमरिया कला थाना बम्होरी के एक युवक के साथ शनिवार की रात्रि में ग्राम के ही तीन युवकों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसे घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य बम्होरी लाया गया और थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने फरियादी रिसिभ आदिवासी पिता जसमन आदिवासी उम्र 18 साल निवासी ग्राम सिमरिया कलां की रिपोर्ट पर
गोपाल आदिवासी, राघवेन्द्र आदिवासी तथा जयसिंह आदिवासी निवासी सिमरिया कलां के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
वही फरियादी के पिता जसमान आदिवासी को प्राथमिक स्वास्थ्य बम्होरी में प्राथमिक उपचार के बाद रात्रि 2 बजे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी एंबुलेंस से रैफर कर दिया। मरीज की स्थिति गंभीर होने पर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी के डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। तब रात्रि 2:30 बजे से 108 एम्बुलेंस सेवा को लगातार फोन लगाते रहे, और मरीज हॉस्पिटल में तड़पता रहा और दूसरे रविवार की सुबह 9:35 बजे सेवा उपलब्ध हो सकी।
फरियादी रिसिभ आदिवासी ने बताया कि वह रात भर 108 एंबुलेंस को फोन लगाता रहा और 9:35 बजे सेवा उपलब्ध हो पाई है।

Related Articles

Back to top button