जनप्रतिनिधियों को बहनों ने बांधे रक्षासूत्र, रक्षाबंधन का पर्व मनाया
सिलवानी । शनिवार को जनपद पंचायत सभागार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर रक्षाबंधन से पूर्व ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।
रक्षाबंधन कार्यक्रम का पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने उपस्थित लाड़ली बहनों को संबोधित किया।
उन्होंने ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को माह अगस्त 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि एवं रक्षाबन्धन पर्व के उपलक्ष्य में विशेष आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। भाजपा के संकल्प पत्र में जो कहा गया है, वह सब पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश की बहनों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए अनेक हितकारी योजनाएं लागू की है जो आगे भी जारी रहेगी ।
कार्यक्रम में बहनों द्वारा भाईयों को एक साथ राखी बांधी गई। भाईयों द्वारा उपहार स्वरूप शगुन दिया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन तथा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, गोपाल सिंह राजपूत, राकेश खरे, पाषर्द प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी लाड़ली बहनें उपस्थित रही।



