मध्य प्रदेश

बसो की लम्बी हडताल से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नये बस स्टेन्ड के विरोध मे हो रही बसो की हडताल से आम जनजीवन बुरी तरह से तहस-नहस हो गया है इससे व्यापार व्यवसाय भी ढप्प होने से लोगो की परेशानी बढती जा रही है। सबसे अधिक मरीजो को परेशान होना पड रहा है दूरदराज लम्बी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री, तीर्थ यात्री इस बस हडताल के शीघ्र खत्म होने की वाट जोह रहे है। बता दे की हड़ताल के कारण शोकाकुल परिवार भी अपने बिछुडे परिजन के भस्मीफूल विसर्जन व पिण्डदान हेतु बरमान, प्रयागराज व गयाजी आदि स्थानो को नही जा पा रहे है। बस हडताल से ऐसा लगता है जैसे सागर मुख्यालय से चारो दिशाओ की सीमाये सील कर दी गई हो, यात्रियो का कहना है की लाक डाउन के बाद वह यह दूसरी त्रासदी झेलने को मजबूर हुए है। गौरझामर के लोगो ने भी सागर के नये बस स्टेन्ड का विरोध करते हुए बस स्टेन्ड को पूर्ववत पुराने स्थान पर रखने की मांग की है। कहा है कि नया बस स्टेन्ड बमोरी के चक्करदार रास्ते से करीब बीस किलोमीटर पडता है जो उचित नही है।

Related Articles

Back to top button