जिला प्रस्ताव पास करने पर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने प्रसन्नता व्यक्त की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी मंडल सिहोरा के द्वारा सिहोरा जिला के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास करने के प्रस्ताव पर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समिति ने भाजपा के द्वारा पहली बार खुलकर जिले मामले में आगे आने पर आशा व्यक्त की कि अब सिहोरा जिला बनने की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
विदित हो कि शनिवार को भाजपा सिहोरा कार्यालय में सिहोरा मंडल के अध्यक्ष अंकित तिवारी ने मंडल की बैठक आहूत की थी। बैठक में सिहोरा में सिहोरा को जिला बनाए जाने की उठ रही मांग पर चर्चा हुई। जिस पर सर्वसम्मति से भाजपा सिहोरा मंडल ने सिहोरा जिला के प्रस्ताव को मंजूरी दी। अब सिहोरा मंडल सिहोरा जिला मुद्दे को संगठन और सरकार स्तर पर अपनी ओर से ले जाएगा। चूंकि वर्तमान में भाजपा की ही सरकार है ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि अब सिहोरा का 21 वर्ष का लंबा वनवास समाप्त होगा और सिहोरा जल्द ही जिला बनेगा।
समिति के नागेंद्र कुररिया, अनिल जैन, नरेन्द्र त्रिपाठी, विकास दुबे, कृष्णकुमार कुररिया, संतोष पांडे, मोहन सोंधिया , सुशील जैन, मानस तिवारी, अमित बख्शी, राजभान मिश्रा, रामजी शुक्ला, नत्थू पटेल, मुन्नूलाल गौतम, नंदू परोहा, अनिल कुररिया, संतोष वर्मा, नवीन शुक्ला, सैंकी जैन, प्रदीप दुबे, रामलाल यादव, नरेंद्र गर्ग आदि ने भाजपा के इस कदम पर प्रसन्नता व्यक्त की है।



