कांवडियों की पदयात्रा से केसरिया रंग और शिवमय हुआ क्षेत्र

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । श्रावण सोमवार को भगवान भोले शंकर का नर्मदा जल से अभिषेक करने के लिए कावडियों का विशाल समूह इस समय पुण्य सलीला मा नर्मदा नदी के पावन तट बरमानघाट से जल लेकर गौरझामर होते हुए पैदल ही डीजे की धुन पर बमभोले का उदघोष करते सागर के लिए कूच कर रहा है कावडियों के आकर्षक व नयनाभिराम केसरिया परिधान से बरमान, राजमार्ग, महराजपुर, देवरी, गौरझामर, सुरखी, सागर तक की सडक केसरिया रंग में रंगी दिखाई दे रही जो देखते ही बन रही थी इस बीच कावड पदयात्रा मे कावडियों का जगह जगह लोगो ने खूब स्वागत किया गौरझामर स्थित श्री सीताराम पैलेस मे स्वागतार्थ भोजन की व्यवस्था प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी की गई। बता दे श्रावण मास भर हिन्दु धर्माम्बलम्बी शिव भक्त श्रद्धालुओ द्वारा भगवान शंकर जी को जलाभिषेक का पावन सिलसिला चलता है जिसमें श्रृद्धालु बरमान घाट से पवित्र नर्मदा जल लेकर भोलेनाथ पर अर्पण करते है।



