हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

शहर के शासकीय आशासकीय स्कूलों के विद्यार्थी बैंड दल के साथ हुए शामिल
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आजादी का जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप चलाया जा रहा है जिसको लेकर नित्य प्रतिदिन नए-नए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। सोमवार को सीएम राइज स्कूल के परिसर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैंड दलों के साथ जागरूकता रैली निकाल कर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया वहीं देश की आजादी में शहीद हुए देश भक्तों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
सीएम राईज स्कूल से प्रारंभ हुई तिरंगा जागरूकता रैली में समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र और खिलाड़ियों ने भाग लिया रैली में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर सम्मिलित
हुए सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं और खिलाड़ीयो के साथ नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र ठाकुर, एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एसआर देशमुख, थाना प्रभारी संतोष सिंह, बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव सहित प्रमुख रूप से शामिल रहे। हर घर तिरंगा जागरूकता रैली नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई पुराना बस स्टैंड से वापस होकर सीएम राइज स्कूल पहुंची जहां पर समापन किया गया
इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक- शिक्षिकाएं, कर्मचारी मौजूद रहे।



