मध्य प्रदेश

समाजसेविका पूर्व शिक्षिका के निधन से शोक की लहर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की सुप्रसिद्ध पूर्व शिक्षिका एवं समाजसेवी श्रीमती मालती जैन पति स्व. शिवप्रसाद जैन का लंबी बीमारी के चलते भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में निधन होने का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
मेडिकल संचालक व समाजसेवी कमल जैन, राजकुमार जैन, प्रमोद जैन, एवं पंकज जैन की माताश्री की शव यात्रा में सभी वर्गों के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button