धार्मिकमध्य प्रदेश

बांदकपुर में अंतिम सावन सोमवार को उमड़ पड़ा भक्तों का जनसैलाब

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के बादकपुर सावन सोमवार के अंतिम पांचवें सोमवार को श्री जागेश्वर नाथ भोले बाबा बांदकपुर सहित और भी शिवलिंग मंदिरों में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बांदकपुर मंदिर प्रबंधन सहित पुलिस प्रशासनिक द्वारा विशेष रूप से व्यवस्थाएं आने वाले भक्तों को की जा रही हैं, पुलिस प्रशासन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, एसडीओपी पथरिया रघु केशरी, नोहटा थाना प्रभारी हिंडोरिया सरोज ठाकुर, टीआई अमित गौतम, थाना प्रभारी अरविंद सिंह, सब इंस्पेक्टर शिवांगी गर्ग, बिंदेश्वरी पटेल, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, थाना आरक्षक भानु, प्रधान आरक्षक मयूर आरक्षक घासीराम और पुलिस बल मौजूद हैं।
मंदिर प्रबंधक रामकृपाल पाठक द्वारा बताया गया कि अभी तक 5000 से अधिक भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन कर लिए हैं और दर्शन करने का कर्मचारी है।

Related Articles

Back to top button