कुए पर रखीं विद्युत मोटरें फिर हुई चोरी, कड़ी कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

एसडीओपी के आश्वासन पर किया धरना समाप्त
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद क्षेत्र अंतर्गत तिनसुआ ग्राम पंचायत के ग्राम मदनी में करीब 2 साल से लगातार कुए पर रखी गई विद्युत मोटरें पानी का टैंकर आदि चोरी होने और रिपोर्ट के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने थाना परिसर में कुछ देर के लिए धरना दिया एसडीओपी सोनाली गुप्ता के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
आपको बता दें कि ग्राम मदनी में पंचायत द्वारा एवं ग्रामीणों की निजी विद्युत मोटरे जल सप्लाई के लिए सरकारी कुएं पर फिट की गई थी जिससे पूरे ग्राम में जल सप्लाई होता है। लेकिन विगत 2 वर्ष पहले पानी का टैंकर उसके 1 साल बाद कुए पर रखी विद्युत मोटर चोरी जाने की रिपोर्ट की गई गत दो रोज पहले भी कुएं पर रखी दो मोटरे अज्ञात चोर चुरा ले गए। जिससे ग्राम में पेयजल संकट गहरा गया अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में थाना परिसर में धरना दिया।
एसडीओपी सोनाली गुप्ता, एस आई संदीप पवार के समझने और एसडीओपी द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने तत्काल थाना प्रभारी आदि की टीम को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



