मध्य प्रदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई

सिलवानी। शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भाजपा मंडल की ओर से मार्केटिंग सोसायटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। उन्होंने बताया कि हमारी भारत सरकार बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है। इस दौरान मुकेश राय, संजय मस्ताना, प्रदीप कुशवाहा, दीपेश समैया, जहूर मंसूरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button