स्वाबलंबी भारत अभियान का उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत् उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन नगर के महर्षि कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कर 80 छात्रों को इसमें सम्मिलित किया। प्रति वर्ष की भांति उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन 21 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक महाविद्यालय, विद्यालय, कोचिंग संस्थान में आयोजित किया जाना है। जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास की समझ को विकसित करना और स्थानीय सफल उद्यमियों का सम्मान कर उनके विचारों को युवाओं तक पहुंचना है। ताकि युवा वर्ग अपना व्यापार करने के अवसरों और उसकी बारीकियों को जान सके।
इस अवसर पर महर्षि कॉन्वेंट स्कूल के संचालक सरस जैन ने विद्यार्थियों से बात करते हुए कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा से नौकरी के साथ साथ उद्यमिता प्रोत्साहन भी आवस्यक है क्योंकि उद्यमिता ही एक मात्र ऐसा विकल्प है जो हमें सफल बना सकता है।
व्यक्ति को अपने जीवन में स्वाबलंबी आत्मनिर्भर बनना अति आवश्यक है। बच्चों को बताया कि कैसे हम अपना खुद का व्यापार स्थापित कर सकते हैं।
नगर के युवा सफल उद्यमी सौरभ जैन का सम्मान किया गया।
सौरभ जैन ने व्यापार, स्वरोजगार, और उद्यमिता की बारीकियों को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया वह चाय डिस्पोजल की मैन्युफैक्चरिंग करते हैं जिससे उन्होंने अपने साथ 25 से 30 लोगो को रोजगार प्रदान किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि देश के युवाओं की बेरोजगारी तभी दूर हो सकती है जब हम आर्थिक उन्मूलन, उद्यमिता, स्वरोजगार और कौशल विकास की और ध्यान देंगे।
युवा उद्यमी बकील राजपूत ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। कृषि क्षेत्र में भी युवा नए विचारों और प्रयोगों के साथ अपना अच्छा करियर बना सकते हैं। साथ ही जैविक खेती की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
विद्यालय के ही कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्रों में से 8 छात्र जो कम्प्यूटर रिपेयरिंग, डेयरी फार्म, मेंहदी आर्ट, ऑनलाइन कोडिंग डिकॉन्डिंग, बैलून इवेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की रिपेयरिंग कर के कमाई करते हैं उन्हें प्रमाण पत्र देकर उन्हें प्रोसाहित किया। जिसमें आदि जैन, शरद साहू, अजमान खान, सक्षम, यशवंत, शादिया हुसैन, आकाश नायक आदि छात्र हैं।
कार्यक्रम का संचालन नीरज सिंह ठाकुर तहसील संयोजक स्वदेशी जागरण मंच ने किया। स्वाबलंबी भारत अभियान की पृष्ठभूमि, आवश्यक घटक एवं मार्ग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि यह अभियान पूरे नगर के शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जाएगा।



