मध्य प्रदेश

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शामिल होगें पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह

जनपद पंचायत सभागार में होगा कार्यक्रम आयोजित
सिलवानी। नगर में गुरुवार को जनपद पंचायत के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होगें। जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत तथा नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दोपहर 1 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होगें। यहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर शिक्षको का सम्मान करेगें। आयोजको ने शिक्षको से कार्यक्रम में तय समय पर सहभागिता करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button