मध्य प्रदेश

अस्पताल पहुंच मार्ग कच्चा होने से मरीजो को हो रही है परेशानी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मप्र शासन की ढुलमुल कार्यप्रणाली के चलते आम लोगो को शासकीय सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है । नागरिको एवं अस्पताल प्रबंधन व्दारा शासन से कई बार मांग की गई लेकिन अस्पताल तक पक्का मार्ग आज तक नही बन पाया है ।
आपको बता दे की करीब चार सौ मीटर की लम्बाई का मार्ग मेंनरोड से अस्पताल तक कच्चा होने से अभी बरसात मे सडक धंसने से जगह जगह दलदली गड्ढे बन गये है जिससे आवागमन कठिन हो गया है बीमार लोगो को अस्पताल
ले जाना बेहद खतरनाक सावित हो रहा है क्षेत्रिय विधायक बृजबिहारी पटेरिया से लोगो ने पुरजोर मांग करते हुए गौरझामर मढी जमुनिया मेंन रोड से शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरझामर तक पक्का सीमेंट कंक्रीट मार्ग बनाने का अनुरोध किया है ।

Related Articles

Back to top button